प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में प्रभु श्रीराम का भव्य विवाह उत्सव, चौक घंटाघर में उतारी गई आरती
प्रतापगढ़ में शुक्रवार की रात 11 बजे प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। चौक घंटाघर में आरती उतारी गई।गोपाल मंदिर से निकली भव्य बारात घंटाघर चौराहे पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार व मंगल गीतों के बीच विवाह संपन्न हुआ। पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल बना दिया।