प्रतापगढ़: गंभीरपुर गांव निवासी बुजुर्ग की बाइक सवार की टक्कर से घायल होने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी मोहम्मद शब्बीर 75 वर्ष शुक्रवार की शाम को 6 बजे के लगभग विष्णुपुर मोड़ से पैदल अपने घर जा रहे थे। रानीगंज से पट्टी जा रहे बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर से वृद्ध सड़क गिर पड़े। हादसे के बाद लोगों ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर आए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया।