आगामी मानसून को देखते हुए सेना के जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में तथा अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के दिशा-निर्देशों के क्रम में आगामी मानसून सत्र के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) चम्पावत द्वारा लगातार क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को 119 पैदल आर्मी ब्रिगेड, चम्पावत में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों एवं जवानों सहित कुल 23 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।
Champawat, Champawat | Jun 5, 2026