भूपालसागर: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में भूपालसागर थाना पुलिस ने 2 साल से फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, टॉप वांटेड भी दबोचा
हरीश चंद्र पालीवाल ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोवंश के अवैध परिवहन के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोडू उर्फ रोडा और राजू उर्फ राजेंद्र उर्फ रायसिंह शामिल हैं। इनमें