मंझनपुर: कोखराज थाना के एक गांव में छप्परनुमा घर गिराकर जबरन कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर किशोरी से आरोपियों ने की बदसुलूकी
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने पूर्वजों के समय से रह रही महिला के छप्परनुमा घर को गिराकर कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है दबंग से विरोध करने पर उसके रोजगार का संसाधन मिट्टी का चाक एवं बर्तन तोड़ दिया गया। आरोपियों ने किशोरी बेटी से बदसुलूकी कर उसे बेइज्जत करने की कोशिश की। थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।