ज्ञानपुर: भदोही जिले में जीवित्पुत्रिका व्रत की तैयारी में जुटी माताएं, बाजारों में फलों और मिठाइयों की खरीददारी के लिए रही भीड़
जीवित्पुत्रिका व्रत इस बार बुधवार को मनाया जाएगा। माताएं अपने संतान की लंबी आयु और मंगलकामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। भदोही जिले के ज्ञानपुर बाजार में मंगलवार को व्रत को लेकर काफी चहल-पहल रही। पूजन सामग्री, सब्जी, और अन्य सामान की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ दिखी।