ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर में युवती ने आत्महत्या की, परिजनों की डांट के बाद उठाया घातक कदम
गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर गांव में 18 वर्षीय युवती सहाना बानो ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवती को रात में डांट पड़ी थी, जिससे वह नाराज थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। सहाना के पिता निजामुद्दीन घर पर सिलाई का काम करते हैं।