सदर: वाराणसी में शराब के ठेकों, बार और बड़े मांसाहारी होटलों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई
वाराणसी में शहर के भीतर संचालित शराब के ठेकों, बार और बड़े मांसाहारी होटलों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सपा नेताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि यदि स्वच्छता और व्यवस्था के नाम पर छोटे मांस विक्रेताओं को शहर से बाहर किया जा रहा है, तो शराब के ठेकों, बार और बड़े