सितारगंज पुलिस ने स्मैक तस्कर और एक अवैध तमंचे के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र के उकरौली निवासी प्रीतम सिंह पुत्र ज्ञान सिंह थाना सितारगंज को 25.31 ग्राम शुद्ध स्मैक(हीरोइन)के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा अभियुक्त मिलन विश्वास पुत्र शंभू विश्वास निवासी ग्राम बैकुंठपुर थाना सितारगंज को एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।