बेतिया: बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार का बयान जारी
आज 16 मई दोपहर करीब 1 बजे बेतिया में बिहार आर्टिस्ट रजिस्ट्रेशन पोर्टल के संबंध में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने अपना बयान जारी किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि हाल ही में कला संस्कृति एवं युवा विभाग ने कलाकारों को डिजिटल पहचान देने की पहल शुरू की है, जिसके तहत सभी कलाकारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की व्यवस्था भी की गई है।