बेतिया: बेतिया के कर्पूरी छात्रावास में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ
बेतिया के कर्पूरी छात्रावास में आज 15 मई दोपहर करीब 2 बजे शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज युवाओं में डिग्री बनती जा रही है, उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है, हम युवाओं से आग्रह करते हैं कि ऐसी सरकार का चुनाव करें, जो उन्हें शिक्षा के साथ रोजगार भी दिला सके।