बेतिया: रानीपुर गांव में चाकू मारकर युवक की हत्या, जीएमसीएच में पोस्टमार्टम
घटना आज 15 मई गुरुवार शाम करीब 5 बजे का है, कुमार बाग थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव वार्ड नंबर 4 में प्रदीप बैठ के पुत्र रतन कुमार की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई, मिली जानकारी के अनुसार रतन कुमार लुधियाना में मजदूरी का काम करता था, करीब 10 दिन पहले वह अपना घर पर आया था, परिजनों का आरोप है कि गांव के ही सुमित पटेल उसे घर से बुलाकर बबर राय चौक पर ले गए।