गोपालगंज: कचहरी रोड पर बाजार करने आई महिला हुई बेहोश, ट्रैफिक पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती, वीडियो आया सामने
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड में बाजार करने आई एक महिला बेहोश हो गई। इसके बाद वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए ले जाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।