मोदीनगर: मोदी नगर के युवक को नशीला पदार्थ पिला कर बदमाशों ने लूटपाट की, शिकायत करने थाने पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने आयोध्या भेजा।
मोदीनगर के गोविंदपुरी कॉलोनी में विनोद कुमार परपिवार के साथ रहते हैं। वह टैक्सी में गाड़ी चलाते है। उनकी टैक्सी को आयोध्या के लिए बुक किया था। सवारों को आयोध्या को छोड़कर वापस आ रहे थे। रास्ते में आते समय दो लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक दिया और बात करने लगे। उन्होंने विनोद कुमार को नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ लूट पाट की। होश में आने पर वह मोदीनगर पहुंचे।