मोदीनगर: दिल्ली मेरठ मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक हुआ घायल, रिपोर्ट दर्ज
नई दिल्ली में रहने वाले आदेश कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई संदीप अपनी गाड़ी से हरिद्वार जा रहा था। दिल्ली मेरठ मार्ग पर पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने उनके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।