कैसरगंज: कैसरगंज पुलिस ने 15 मुकदमों वाले शातिर अपराधी मंगल लोनिया को गिरफ्तार किया, अवैध असलहा बरामद
बहराइच। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान में कैसरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम लदौर के पास से शातिर अपराधी मंगल लोनिया को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़ा गया अभियुक्त बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मंगल लोनिया प