मिर्जापुर में छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल!
⚠️ जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर छात्राएं, हादसे का इंतजार कर रहा आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज?
मिर्जापुर। नगर के वासलीगंज स्थित स्वामी दयानन्द मार्ग पर आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के बाहर की भवन की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। चिंताजनक बात यह है कि इसी जर्जर भवन में छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं।
कुछ दिन पहले ही पुलिस लाइन रोड स्थित एएस जुबली इंटर कॉलेज का एक कमरा जर्जर हालत के चलते अचानक ढह गया था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कमरे में छात्र मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अब आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के जर्जर भवन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अगर समय रहते भवन की जांच और आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
📢 जनहित में मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल भवन का तकनीकी निरीक्षण कराए और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
#TodayMirzapur #Mirzapur #मिर्जापुर #आर्यकन्यापाठशाला #स्कूल #छात्राओंकीसुरक्षा #जर्जरभवनचाहें