बरूराज मोतीपुर: ठिकहां बासूदेवा ईदगाह चौक के पास लगे ट्रांसफार्मर से अचानक हाई वोल्टेज विद्युत 440v सप्लाई होने से कई समान जालिम
मोतीपुर प्रखंड के ठिकहां बासूदेवा ईदगाह चौक के पास लगे ट्रांसफार्मर से अचानक हाई वोल्टेज विद्युत 440v सप्लाई होने से कई घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण जल गए। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसकी शिकायत लोगों ने विद्युत विभाग के जेई से की है। बता दे की बुधवार की सुबह हाई वोल्टेज सप्लाई होने पर 30 लोगों के घरों में लगे बिजली से चलने वाले उपकरण जल गए।