⚠️ साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहें!
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव के नाम-फोटो से साइबर ठगी, ₹20 हजार की धोखाधड़ी; फर्जी WhatsApp अकाउंट से भी पैसों की मांग
उपायुक्त, गिरिडीह श्री रामनिवास यादव के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी के माध्यम से खुशी रानी शर्मा से ₹20,000 की साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जाँच जारी है।
इसके अतिरिक्त, उपायुक्त के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाए जाने तथा उसके माध्यम से लोगों से धनराशि की माँग किए जाने की सूचना भी प्राप्त हुई है।
📢 जिला प्रशासन की आमजनों एवं सभी पदाधिकारियों से अपील:
🔹 किसी भी अधिकारी के नाम एवं फोटो से प्राप्त WhatsApp संदेशों की प्रामाणिकता की आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करें।
🔹 बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार की धनराशि हस्तांतरित न करें।
🔹 सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने नाम एवं पहचान के दुरुपयोग के प्रति सतर्क रहें।
🔹 संदिग्ध अकाउंट अथवा साइबर ठगी की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर थाना को दें।
🚨 जिला प्रशासन की चेतावनी: फर्जी पहचान का दुरुपयोग कर आमजनों को गुमराह करने एवं साइबर ठगी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📞 साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर संपर्क करें अथवा "www.cybercrime.gov.in" (https://www.cybercrime.gov.in/) पर शिकायत दर्ज करें।
सतर्क रहें, जागरूक रहें। किसी भी संदेश पर कार्रवाई करने से पहले उसकी सत्यता सुनिश्चित करें।