सिंगरौली: सफाई कर्मियों के साथ बैढ़न निवासी युवक के द्वारा की गई गाली गलौज, सफ़ाई कर्मियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर की हड़ताल
जिला मुख्यालय के सफाई कर्मी आज से बैढ़न बाजार के पास साफ सफाई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान नगर निगम सिंगरौली के सफाई कर्मियों के साथ स्थानीय युवक के द्वारा गाली गलौज एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के बाद सफाई कर्मी आज हड़ताल पर चले गए। उनकी मांगे की गाली गलौज करने वाले युवक के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए। पूरा मामला नगर निगम सिंगरौली के जोन बैढ़न का है ।