झुंझुनू: झुंझुनूं में शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 7 से 11 जनवरी तक अवकाश घोषित
शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने जिले में संचालित समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया है। यह फैसला मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर लिया गया है।