भोगनीपुर: पुखरायां में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
पुखरायां कस्बे के रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के मैदान में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के अंतिम दिन रविवार को कबड्डी, वालीबाल ऊंची कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विधायक खेल स्पर्धा के समापन पर रविवार शाम करीब 5 बजे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि अशोक सचान ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।