इटारसी: इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष ने ब्रिज के नीचे वार्ड क्रमांक 6 स्थित जल आपूर्ति पाइप लाइन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
इटारसी नगर पालिका द्वारा पुरानी इटारसी में नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने सोमवार को ब्रिज के नीचे वार्ड क्रमांक 6 में दोपहर करीब 3 बजे नई मुख्य जलापूर्ति पाइप लाइन के जॉइंट कार्य के अंतिम चरण का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।