अकलतरा: खिसोरा गांव में दो लोगों के बीच हुई आपसी मारपीट, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
पुलिस के मुताबिक, खिसोरा गांव में नान्हे रात्रे ने बताया कि लेखराम महिलांगे ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट की। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ जुर्म दर्ज किया। इसी तरह दूसरी रिपोर्ट रामकली महिलांगे ने दर्ज कराया कि नान्हे रात्रे गाली-गलौज कर रहे थे, जिन्हें गाली-गलौज करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। मारपीट की वजह से उसे चोट आई है।