डुमरा: नीतीश-मोदी की जोड़ी ही बिहार में कर सकती है विकास - सुनील कुमार पिंटू, जदयू सांसद
बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सीतामढ़ी के जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू का बयान आया है। सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि बिहार का विकास नीतीश और नरेंद्र मोदी की जोड़ी मिलकर कर सकती है। सुनील कुमार पिंटू ने इस दौरान नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए कहा की हिंदुस्तान का जो आज परचम लहरा रहा है, उसका मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।