बरियातु: भाजपा ने किसान विरोधी वादे पूरे न करने पर झारखंड सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बुधवार को बारियातू में प्रखंड भाजपा कमेटी के द्वारा झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर किसानों के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरणा प्रदर्शन के माध्यम से कहा गया कि राज्य कि हेमंत सोरेन सरकार किसानों के लिए चुनाव के समय किए गए वादों में को पूरा नहीं किया गया। जिससे यहां के किसान काफी चिंतित और उनकी स्थिति दयनीय हो गई है