बिंदकी: चांदपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित मां-बेटा को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त शशि बाला उम्र 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राम सिंह तथा उनके पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम दपसौरा थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे न्यायालय भेज दिया।