डुमरा: अडानी फाउंडेशन के मेगा ब्लड कैंप में दिखा उत्साह, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान
सीतामढ़ी: शहर के नाहर चौक स्थित एक आवासीय होटल में अडानी फाउंडेशन की ओर से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।