डीएम की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, नवाडीह के नियमित संचालन हेतु संचालन समिति की बैठक आयोजित।
औरंगाबाद जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, नवाडीह के नियमित एवं सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में छात्रावास के नियमित संचालन, नामांकन प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि छात्रावास का संचालन निर्धारित मानकों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाए, ताकि पात्र अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
बैठक में छात्रावास के सुचारु संचालन से जुड़े आवश्यक प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, मदरसा इस्लामिया के प्राचार्य उपस्थित थे।