खलीलाबाद: जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिले के समाधान दिवस में अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तीनों तहसीलों में कुल 219 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें 38 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।