गुना नगर: गोविंद गार्डन में दिनदहाड़े 23 मिनट में ₹22 लाख के जेवरात व नकदी की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
गुना के गोविंद गार्डन इलाके में सूने मकान को निशाना बनाकर बदमाशों ने महज 23 मिनट में 15 तोले सोने के जेवर और 12 हजार रुपये नकद सहित करीब 22 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें दो संदिग्धों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।