मखदुमपुर: मखदूमपुर पुलिस ने अपहरण के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
मखदुमपुर थाना की पुलिस ने अपहरण मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बुधवार के दिन 4 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व के अपहरण मामले में कारू मांझी फरार चल रहा था। जिसे घोसी से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कारू मांझी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज था।