अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय लुण्ड्रा किसान सम्मेलन में हुए शामिल, सरगुजा को 281.96 करोड़ की सौगात दी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा के ब्लॉक मुख्यालय लुण्ड्रा के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम मे हो रहे किसान सम्मेलन मे शामिल हुए। जहां मुख्यमंत्री ने सरगुजा के विभिन्न निर्माण कार्य एवं लोकार्पण और भूमि पूजन कर 281.96 करोड़ की सौगात दी है।किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री राम विचार नेताम सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज विधायक प्रबोध मिंज सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।