गोगरी: नवटोलिया में खेलते समय बाढ़ के पानी में डूबने से एक बालिका की हुई मौत
Gogri, Khagaria | Nov 17, 2024 गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत अंतर्गत नवटोलिया गांव में रविवार की दोपहर एक बजे बाढ़ के पानी में डूबने से एक चार वर्षीय बालिका की डूबकर मौत हो गई। बालिका का शव रविवार की शाम पांच बजे ग्रामीणों के सहयोग से बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।