गोगरी: वार्ड 15 में बीडीओ ने पोलियो अभियान की शुरुआत की, बच्चों को दो बूंद का खुराक पिलाया
Gogri, Khagaria | Nov 17, 2024 गोगरी प्रखंड में रविवार से पल्स पोलियो का विशेष अभियान की शुरुआत हुई। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में रविवार की सुबह नौ बजे गोगरी बीडीओ राजाराम पंडित द्वारा अभियान की शुरुआत की गई। बीडीओ ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील किया।