बीकानेर: एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, पहले दिन 300 से अधिक किशोरियों ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए सात दिवसीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के पहले दिन 300 से अधिक किशोरियों ने टीका लगवाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देश और सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडे के नेतृत्व में जिले के 47 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। 14-15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को प्रोटोकॉल