मेघनगर: झाबुआ के मेघनगर में केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन
झाबुआ जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषित केमिकल के कारण फसल और पानी प्रभावित होने पर स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने फूट तालाब से लेकर SDM कार्यालय तक मार्च किया और कलेक्टर से फैक्ट्रियों को बंद करने की मांग की है।