बानसूर: रामपुर में चार बकरियों की मौत, पशुपालकों में चिंता बढ़ी
Bansur, Alwar | Apr 19, 2026 बानसूर क्षेत्र के रामपुर कस्बे में रविवार को एक किसान की चार बकरियों की अचानक मौत हो गई। किसान पूर्ण जाटव ने बताया कि रात में बकरियों में कंपन शुरू हुआ और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। अन्य बकरियां भी बीमार हैं। सूचना पर पशु विभाग पहुंचा और पोस्टमार्टम किया गया। प्रथम दृष्टया कारण फूड पॉइजनिंग माना जा रहा है।