जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने आज शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कम वेतन दिए जाने की शिकायत की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित वेतन से काफी कम भुगतान किया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।