गंगरार: गंगरार में जन्मोत्सव पर सेवा और खेलों की धूम, तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत
गंगरार में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ अंबेडकर सर्कल से हुआ। इस दौरान निःशुल्क परिंडे और गौवंश के लिए पानी की टंकियां वितरित की गईं। अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए तथा गौशाला में गायों को हरा चारा और लापसी खिलाकर सेवा की गई।