रॉबर्ट्सगंज: बीजपुर के पिंडारी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन बकरियों की हुई मौत, पीड़ित ने मुआवजे की की मांग
सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की तीन बकरियों की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है, जब अचानक मौसम खराब होने के साथ तेज बारिश और गरज-चमक शुरू हो गई,सोमवार सुबह 9 बजे पशुपालक सुभाष जब अपने बाड़े में पहुंचा तो तीनों बकरियां मृत पड़ी थीं। एक साथ तीन बकरियों की मौत से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।