गिरिडीह: नया परिसदन भवन: बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई गिरीडीह द्वारा संगठन समीक्षात्मक बैठक आयोजित
नया परिषदन भवन में शनिवार को 1 बजे बहुजन समाज पार्टी जिला ईकाई गिरीडीह के द्वारा एक संगठन समीक्षात्मक बैठक की जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत साहेब उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव राज किशोर दीनदयाल ने किया।