ब्यावर: ब्यावर शहर के दादी धाम में विशाल संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन, जयमाला के भजनों की प्रस्तुति हुई
Beawar, Ajmer | Aug 10, 2025 ब्यावर शहर में अजमेर रोड स्थित श्रीमंदिर दादी धाम में विशाल संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन नरेशकुमार-कांता बंसल के सौजन्य से किया गया। दादी परिवार न्यास के सूत्रों अनुसार भाद्रपद प्रतिप्रदा को आयोजित मंगलपाठ में गोपाला ग्रुप के सतीश सिकरवार औऱ साथी कलाकारों ने पाठ की संगीतमय प्रस्तुति दी।