लोहरदगा: शहरी क्षेत्र के नदिया समाहरणालय पथ पर नवजात का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस
सदर थाना क्षेत्र के नदिया समाहरणालय पथ पर मंगलवार की देर शाम एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है।शव को कब और किसने फेंका, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। शव को कुत्ते नोच खा रहे थे, तभी स्थानीय लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।