लोहरदगा: सेन्हा क्षेत्र के नया टोली के समीप पिकअप पलटने से सगे भाई बहन की हुई मौत सदर अस्पताल में आज किया गया पोस्टमार्टम
29 जनवरी रात्रि में नया टोली के समीप पिकनिक से लौट रहे थे। पिकअप पलटने से सगे भाई -बहन की मौत हो गई है, वहीं दो अन्य महिला को गम्भीर चोट आई थी। देर शाम होने के कारण कल पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। आज 30 जनवरी 2024 को दोनों भाई बहन का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक भाई-बहन स्व. दशरथ उरांव के पुत्र शक्ति उरांव एवं आशिका कुमारी बताई जा रही है।