लोहरदगा: सदर अस्पताल में आज महात्मा गाँधी के पुण्य तिथि पर स्पशॅ कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
आज दिनांक 30/01/2024 दिन मंगलवार को कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान का शुभारंभ सदर अस्पताल से किया गया।सिविल सर्जन राजमोहन खाल को एवं डी एल ओ लोहरदगा तथा सभी कमॅचारीयो ने बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजली अपिॅत किये, सिविल सर्जन द्वारा सभी को कलंक को समाप्त करने,गरिमा को अपनाने का शपथ दिलाया गया, पुनः रैली निकाल कर कुष्ठ संबंधी जागरूकता का संदेश आम जनो को दिया गया।