लोहरदगा: ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने समाहरणालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
समाहरणालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के बैनर तले कई कंपनियों से ठगी का शिकार हो चुके पीड़ितों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया साथ ही बड्स एक्ट 2019 लागू करने पर प्रधानमंत्री के नाम धन्यवाद ज्ञापन उपायुक्त को सौपा है। पीड़ितों ने बताया कि लोहरदगा जिले में करीब 30 से ज्यादा कंपनियों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के कई लोगों से ठगी की।