राजनगर: ग्राम गंज में एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल का जनसंवाद, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, मौके पर समाधान के दिए निर्देश
बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गंज में बुधवार रात करीब 10 बजे जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।