गोरखपुर: विरासत गलियारा में अगले सप्ताह बनेगी सड़क, कमिश्नर-DIG ने किया निरीक्षण; फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण
धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक बन रहे विरासत गलियारा की सड़क अगले सप्ताह बनकर तैयार हो जाएगी।कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं DIG एस चनप्पा ने विरासत गलियारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ने बताया कि एक सप्ताह में सड़क की ब्लैक टॉपिंग की जाएगी।कमिश्नर ने कहा कि हर हाल में अगले शनिवार तक सड़क बनाकर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाए।