पीरटांड: तिरिलटांड में दंपति पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी दोनों की मौत; धारदार हथियार से हत्या से गांव में आक्रोश।
पीरटांड़ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत छछंदों पंचायत के तिरिलटांड गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे धारदार हथियार से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जबकि मृतक की पत्नी को बुरी तरह घायल कर दिया गया। बताया गया कि अपराधियों द्वारा दंपति की हत्या की नियत से ही घातक हमला किया गया। घटना में 35 वर्षीय पतिया हांसदा की मौत हो गई है।